
Virat Kohli 100th Test Match: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में अड़चन, BCCI अब इस प्लान पर कर रहा काम!
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अब 100वें मैच का इंतजार है.
Virat Kohli 100th Test Match: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अब 100वें मैच का इंतजार है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज का पहला मुकाबला वही ऐतिहासिक मैच होगा, लेकिन इसमें एक और अड़चन आती दिख रही है. पहले ये मैच बेंगलुरु में होना था, लेकिन अब किसी और जगह शिफ्ट किया जा सकता है. दरअसल, टीम इंडिया को 25 फरवरी को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बीसीसीआई को अब वेन्यू पर विचार करना पड़ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई दोनों टेस्ट का वेन्यू नॉर्थ इंडिया में रख सकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












