
Virat Kohli: फिर दिखा विराट कोहली का 'लीडर' अवतार, कैप्टन बुमराह संग मैदान में की ‘प्लानिंग’
AajTak
पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर मैदान में एक्शन में दिखे. इस मैच में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह के साथ विराट कोहली फील्ड सेट करते दिखे और लगातार अपने इनपुट देते रहे.
इंग्लैंड के खिलाफ जारी एजबेस्टन टेस्ट मैच में टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर है. बल्ले से पहले ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने कमाल किया, उसके बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक बॉलिंग से इंग्लिश टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. जसप्रीत बुमराह पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं, इस बीच मैदान पर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी उनकी मदद करते दिखे.
विराट कोहली ने इसी साल की शुरुआत में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी, लेकिन वह टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं. नए रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए कमान सौंपी गई है.
Virat Kohli passing his valuable thoughts to captain Bumrah. pic.twitter.com/EwpO3BXL6W
टीम के प्राइम बॉलर बुमराह की मदद के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कदम बढ़ाया. जब भारतीय टीम की फील्डिंग चल रही थी, उस वक्त विराट कोहली बार-बार कप्तान बुमराह के साथ चर्चा करते दिखे. फील्ड सेटिंग हो या फिर बॉलिंग चेंज, विराट कोहली लगातार अपनी ओर से इनपुट दे रहे थे.
It Suits You Skip,It totally does Virat !#ENGvIND || Kohli 🤝 Bumrah || ♥️ pic.twitter.com/0eK1fzRdsc
आपको बता दें कि इस टेस्ट मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने भी इस बात को साफ किया था कि विराट कोहली हमेशा टीम के लीडर रहेंगे. राहुल द्रविड़ ने कहा था कि विराट का रिकॉर्ड शानदार है, वह लाखों लोगों को मोटिवेट करते हैं. टीम के सीनियर प्लेयर होने के नाते वह लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं, पूर्व कप्तान हैं और ऐसे में वह हमेशा लीडर होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











