
Virat Kohli: ‘घरेलू क्रिकेट में जाएं, फॉर्म में आएं तब देखेंगे...’, विराट कोहली पर पूर्व क्रिकेटर की दो टूक
AajTak
विराट कोहली की बैटिंग फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है. इसको लेकर लगातार बहस चल रही है, कई पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली को टीम से बाहर करने की बात कर रहे हैं. सैयद किरमानी ने भी इस मसले पर अपनी राय रखी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज़ के बाद अब वनडे सीरीज़ की शुरुआत हो रही है. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म बनी हुई है. जिन्होंने लंबे वक्त से कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया है, वह हर किसी के निशाने पर भी आए हुए हैं.
पूर्व कप्तान कपिल देव के अलावा कई दिग्गजों ने विराट कोहली को टीम से बाहर करने की बात कही है, इसमें अब पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी का नाम भी जुड़ गया है.
सैयद किरमानी का कहना है कि मौजूदा वक्त में काफी कम्पटीशन है, अगर आप परफॉर्म नहीं करेंगे तो आप कितने भी अनुभवी हों, सेलेक्शन कमेटी को फैसला लेना ही होगा. ऐसे में आप घरेलू क्रिकेट में वापस जाइए, फॉर्म में वापसी आइए और फिर देखा जाएगा कि आप इंडियन टीम में फिट होंगे या नहीं.
कई दिग्गजों ने खड़े किए हैं सवाल
बता दें कि सैयद किरमानी अकेले नहीं हैं जिन्होंने विराट कोहली को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उनसे पहले कपिल देव ने कहा था कि अगर विराट कोहली रन नहीं बनाते हैं, तो फैसला लेना होगा. क्योंकि आपको फॉर्म के हिसाब से प्लेइंग-11 चुननी चाहिए, ना कि नाम के हिसाब से.
गौरतलब है कि विराट कोहली ने पिछले तीन साल से कोई शतक नहीं जड़ा है, जबकि पिछले कुछ वक्त से वह एक बड़े स्कोर के लिए भी तरस रहे हैं. विराट कोहली एजबेस्टन टेस्ट के अलावा टी-20 सीरीज़ में भी फ्लॉप साबित हुए थे, उसी के बाद से उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने की मांग हो रही है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








