
Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर इस मुहूर्त में करें श्रीहरि का पूजन, जानें पारण का समय
AajTak
Vijaya Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में हर तिथि हर व्रत का अलग-अलग महत्व है. साल में 24 एकादशी के व्रत रखें जाते हैं. हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है. एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में. धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है. फाल्गुन मास की पहली एकादशी को भगवान विष्णु के निमित्त विजया एकादशी का व्रत किया जाता है.
Vijaya Ekadashi 2025: भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. जीवन में जो भी परेशानियां हैं वो सभी एकादशी के व्रत से दूर हो जाती हैं. महीने में दो एकादशी होती है और इस तरह से साल भर में कुल चौबीस एकादशी होती है. जल्द ही विजया एकादशी आने वाली है और इस बार विजया एकादशी 24 फरवरी को मनाई जाएगी.
विजया एकादशी का मतलब है विजय दिलाने वाली एकादशी, जो शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं वो इस दिन व्रत रख सकते हैं. आपको जीवन में सुख चाहिए, समृद्धि चाहिए, परेशानियों पर विजय चाहिए, जीवन में खुशहाली चाहिए, दुःख पर विजय चाहिए तो विजया एकादशी के दिन अवश्य व्रत रखे और भगवान विष्णु का पूजन करें.
विजया एकादशी शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
विजया एकादशी की तिथि 23 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, 24 फरवरी को ही विजया एकादशी मनाई जाएगी.
विजया एकादशी पूजन विधि (Vijaya Ekadashi Puja Vidhi)
एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें और पीले चन्दन/पीले फूल/पीली मिठाई/लौंग सुपारी इत्यादि से पूजन करें. धूप दीप जलाएं और एकादशी की कथा सुने और मन ही मन विष्णु जी से अपनी समस्या कहें. कथा सम्पूर्ण होने पर श्रीविष्णु जी की आरती करें. ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को सामर्थ्य अनुसार दान भी दें उसके बाद स्वयं खाना खाएं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









