
बैटरी खत्म होने की नो-टेंशन! चलती इलेक्ट्रिक कार खुद होती है चार्ज, कैसे काम करती हैं REEV गाड़ियां
AajTak
इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.
दुनिया भर में कारों की बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए कई तरह की टेक्नोलॉजी पर काम हो रहा है. इलेक्ट्रिक कारों को फ्यूचर माना जा रहा है. ईवी पर कंपनियों ने बड़ा दांव लगाया, लेकिन सेल के मामले में ये पेट्रोल-डीजल वाली कारों से बहुत पीछे हैं. सेल्स के आंकड़े तो यही बताते हैं कि लोग ईवी पर स्विच करने में हिचकिचा रहे हैं. भारतीय बाजार में मारुति ने सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है.
वहीं कुछ कंपनियों के पोर्टफोलियो में एक भी कार नहीं है. ईवी से लोगों की बेरुखी की एक बड़ी वजह रेंज एंजायटी है. राह चलते जाने कहां कार का पहिया रुक जाए और स्क्रीन पर लो बैटरी या 0 बैटरी पावर दिखने लगे. ऐसे में कुछ कंपनियां हाइब्रिड पर काम कर रही हैं.
ऐसी ही एक टेक्नोलॉजी है रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Range Extender Electric Vehicles- REEV), जिसे ईवी का एक्सटेंशन भी कहा जा सकता है. हालांकि, ये टेक्नोलॉजी हाइब्रिड कार्स से अलग है.
जहां हाइब्रिड कार इंजन और बैटरी दोनों पर चलती है. वहीं रेंज एक्सटेंडर में कार सिर्फ बैटरी पर चलती है. इसे आप एक तरह की इलेक्ट्रिक कार ही समझें, जिसमें बैटरी को चार्ज करने के लिए एक इंजन भी लगा होता है. ये इंजन कार को चलाता नहीं है बल्कि जनरेटर को पावर देता है जिससे बैटरी चार्ज होती है.
आसान भाषा में बताएं तो REEV यानी रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एक ईवी ही होती है. इसमें एक पेट्रोल इंजन होता है. ये इंजन कार में लगे एक जेनरेटर को पावर देता है. ये जेनरेटर ही इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस करती है जिसकी मदद से बैटरी चार्ज होती है. इसकी वजह से कार हमेशा बैटरी पर चलती है और जैसे ही एक निश्चित वक्त के बाद बैटरी की पावर कम होती है, इंजन उसे चार्ज करने लगता है. इस कार को आप ईवी की तरह घर पर चार्ज भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Vida VX2 Plus KKR: 142Km रेंज, फटाफट चार्ज! Hero का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









