
Durga Ashtami 2026 Shubh Muhurt: अष्टमी का कन्या पूजन कल सुबह इतने बजे हो जाएगा शुरू, जानें शुभ मुहूर्त
AajTak
26 मार्च यानी कल चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाएगा. अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए इस बार तीन शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. इस बार अष्टमी तिथि पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का निर्माण भी होने वाला है.
Durga Ashtami 2026: 26 मार्च यानी कल चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि है. अष्टमी पर कन्या पूजन करने की परंपरा है. इसे दुर्गा अष्टमी भी कहते हैं. अष्टमी पर छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप समझकर पूजा जाता है और उन्हें घर बुलाकर भोजन करवाया जाता है. इस दिन देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा भी होती है. इस बार देशभर में कन्या पूजन को लेकर बड़ा उत्साह देखा जा रहा है. लोग आज यानी सप्तमी तिथि पर ही कन्याओं को अष्टमी पर अपने घर आने का निमंत्रण दे रहे हैं. आइए आपको कन्या पूजन की विस्तृत जानकारी देते हैं.
दुर्गा अष्टमी 2026 तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, दुर्गा अष्टमी चैत्र शुक्ल अष्टमी को मनाई जाती है. और चैत्र शुक्ल अष्टमी 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से लेकर 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहने वाली है. उदया तिथि के कारण अष्टमी का कन्या पूजन 26 मार्च दिन गुरुवार को ही किया जाना उचित है.
दुर्गा अष्टमी 2026 पर कन्या पूजन के मुहूर्त अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए इस बार तीन शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. इस बार अष्टमी तिथि पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का निर्माण भी होने वाला है.
पहला मुहूर्त- सुबह 06:16 बजे से सुबह 07:48 बजे तकदूसरा मुहूर्त- सुबह 10:56 बजे से दोपहर 02:01 बजे तकअभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन विधि अष्टमी तिथि पर नौ छोटी-छोटी कन्याओं को अपने घर आने के लिए आमंत्रित करें. एक बटुक यानी बालक को भी अपने घर आने का न्यौता दें. इसे बटुक भैरव या लंगुरिया के रूप में पूजा जाता है. जब ये कन्याओं और बालक आपके घर आएं तो फूलों की वर्षा कर इनका स्वागत करें. इनके चरण किसी थाल में धुलवाएं और घर में बड़े सत्कार से प्रवेश करवाएं. देवी के जयकारे लगाते हुए इन्हें घर के अग्नि कोण में बैठाएं. यह आपके घर की साउथ-ईस्ट, साउथ-साउथ-ईस्ट और साउथ दिशा होती है. यदि आपके घर का मंदिर ईशान कोण में है तो आप इस स्थान पर भी कन्याओं को बैठा सकते हैं.
सही दिशा में बैठाने के बाद कन्याओं को लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं. बटुक के माथे पर भी एक लाल रंग की पट्टी या चुनरी बांध दें. फिर इनके माथे पर रोली-कुमकुम का तिलक लगाएं और हाथ पर कलावा बांधें. इसके बाद इनकी थाली में खाने की सामग्री परोसें. अष्टमी के कन्या पूजन में हलवा-पूरी, काले चने, मौसमी फल और नारियल का प्रसाद थाली में परोसा जाता है. भोज ग्रहण करने के बाद कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें और सामर्थ्य के अनुसार कुछ उपहार जरूर दें. इसके बाद देवी स्वरूप कन्याओं से अगले नवरात्र में पुन: अपने घर आने का आग्रह करें.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











