
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
AajTak
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.
Chaitra Navratri 2026: नवरात्र का पर्व सिर्फ पूजा-पाठ और भक्ति का ही नहीं, बल्कि शरीर और मन को संतुलित करने का भी समय होता है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग व्रत रखते हैं जिसमें फलाहार का सेवन किया जाता है. उपवास के फायदे देखकर पश्चिमी देशों में भी लोग अलग-अलग तरीके से फास्टिंग करने लगे हैं. लेकिन, जैसे-जैसे लोगों की लाइफस्टाइल मॉडर्न होती जा रही है, वैसे-वैसे व्रत रखने के तौर-तरीके भी बदलते जा रहे हैं. पहले लोग नवरात्र के व्रत संयम और अनुशासन के साथ रखते थे. लेकिन, अब कई लोग इन 9 दिनों को फास्टिंग के साथ फीस्टिंग का पर्व बना लेते हैं.
आजकल नवरात्र का व्रत एक ट्रेंड बन गया है, जिसमें तरह-तरह की व्रत वाली रेसिपीज बनाई जाती हैं. क्या आपने अपनी दादी-नानी को व्रत में कभी पनीर की सब्जी खाते देखा है? नहीं ना, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की कई रेसिपी मौजूद हैं. केवल सोशल मीडिया ने ही नहीं बल्कि मार्केट ने भी फास्टिंग को एक मौका बनाकर तरह-तरह के व्रत वाले फूड उतार दिए हैं. व्रत वाली नमकीन से लेकर व्रत वाली चिप्स, हर तरह का प्रोडक्ट मौजूद है.
नवरात्र शुरू होते ही रेस्टोरेंट में व्रत स्पेशल आइटम्स की बाढ़ आ जाती है. ऐसे में ये सवाल उठता है कि नवरात्र के व्रत में इस तरह से सबकुछ खाना सही है या गलत, खासकर जब हमारी लाइफस्टाइल पहले से कम एक्टिव हो चुकी है. क्या व्रत का जो मूल नियम था कि शरीर के पाचन तंत्र को सात्विक भोजन के जरिए एक लंबा ब्रेक देना, हम उसे भूल रहे हैं?
नवरात्र व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
आज की तेज और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग ज्यादातर डेस्क जॉब, कम फिजिकल एक्टिविटी और खराब रूटीन के साथ जी रहे हैं. जिसके चलते लोग व्रत का असली मतलब ही भूल गए हैं. व्रत के दौरान कई बार लोग सामान्य दिनों से भी ज्यादा ओवरइटिंग कर लेते हैं और अनहेल्दी फूड खाते हैं जिसमें फ्राइड फूड, साबूदाना, आलू, ज्यादा मीठा जैसी चीजें शामिल हैं. ये सब चीजें हेल्थ पर बुरा असर तो डालती ही हैं. धीरे धीरे ब्लोटिंग, थकान और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी शरीर में होने लगती हैं.
नवरात्र में क्यों नहीं खाना चाहिए अनाज?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











