
Windows हो या Mac, स्क्रीनशॉट लेने के शॉर्टकट और सबसे आसान तरीके जान लीजिए
AajTak
लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेना कई बार लोगों के लिए ट्रिकी हो जाता है. कुछ लोग स्क्रीनशॉट तो ले लेते हैं, लेकिन फाइल नहींं मिलती. आज आपको हम मैकबुक और विंडोज दोनों पीसी में स्क्रीनशॉट लेने के तरीका बताते हैं. कोई खास जगह का स्क्रीनशॉट लेना है तो भी मुमकिन है.
आज के डिजिटल दौर में स्क्रीनशॉट लेना सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. कभी किसी पेमेंट का प्रूफ सेव करना हो, कभी किसी जरूरी मैसेज या एरर को शेयर करना हो, स्क्रीनशॉट सबसे आसान और तेज तरीका है. लेकिन अभी भी कई लोग लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने के सही तरीके को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं.
अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको Windows और Mac दोनों लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के आसान और काम के तरीके बता रहे हैं.
Windows लैपटॉप में ऐसे लें स्क्रीनशॉट
Windows लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके मौजूद हैं. सबसे आसान तरीका कीबोर्ड के Print Screen यानी PrtSc बटन से शुरू होता है. जब आप इस बटन को दबाते हैं, तो पूरा स्क्रीन कैप्चर हो जाता है.
यह भी पढ़ें: कीबोर्ड से लेकर माउस तक... एंथ्रोपिक का Claude खुद चला लेगा आपका कंप्यूटर, कर देगा हर काम
हालांकि ये स्क्रीनशॉट सीधे सेव नहीं होता, बल्कि क्लिपबोर्ड में कॉपी हो जाता है. इसके बाद आपको Paint, Word या किसी भी ऐप में जाकर Ctrl+V दबाकर उसे पेस्ट करना होता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











