
ये है सिविक सेंस! रोड पर हिरण बच्चे को दूध पिला रही थी, लोगों ने खुद ही रोक दी ट्रैफिक
AajTak
आईआईटी मद्रास की सड़क पर मां हिरण अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, और लोगों ने ट्रैफिक रोककर उन्हें बिना डिस्टर्ब किए समय दिया. इस खूबसूरत पल का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लोग सिविक सेंस और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं.
आईआईटी मद्रास की एक सड़क पर लोग ट्रैफिक या सिग्नल की वजह से नहीं, बल्कि एक खास नजारा देखने के लिए रुक गए. यहां एक मां हिरण अपने बच्चे को बड़े सुकून से दूध पिला रही थी. यह पल इतना शांत और सहज था कि आसपास मौजूद लोग ठहर गए और हिरण को बिना डिस्टर्ब किए उसे दूध पिलाने दिया. लोगों का सिविक सेंस देखकर हर कोई हैरान है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण और उसका बच्चा सड़क के बीच खड़े हैं, लेकिन आसपास मौजूद वाहन और लोग दूर ही रुक जाते हैं. किसी ने उन्हें हटाने या जल्दी करने की कोशिश नहीं की. सभी ने धैर्य दिखाते हुए इस पल का सम्मान किया.
सोशल मीडिया पर छाया VIDEO
इस वीडियो को वैभव गुजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यही है IIT मद्रास की स्पिरिट. वीडियो अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
देखें वायरल वीडियो
लोगों ने की तारीफ

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











