
Chaitra Navratri 2026: देवी कवच का पाठ करेगा हर संकट से रक्षा! जानें कैसे करें पाठ
AajTak
Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के इन शुभ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नवदुर्गा स्वरूपों की उपासना करते हैं. मान्यता ऐसी भी है कि इन 9 दिनों में मां दुर्गा से जुड़ी कुछ विशेष उपाय और उनके पाठ करने चाहिए. उन्हीं में से एक है देवी कवच का पाठ. देवी कवच का उपदेश ब्रह्माजी ने मार्कण्डेय ऋषि को दिया था. इस कवच में अपूर्व शक्ति है, इसमें देवी के विभिन्न नामों और शक्तियों का उल्लेख है. इसके पाठ से व्यक्ति हर तरह की नकारात्मक शक्ति से सुरक्षित रहता है. अकाल मृत्यु, तंत्र मंत्र, मुकदमे की बाधाओं से बचा रहता है. साथ ही, इसका पाठ मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति भी करा देता है.
किन दिशाओं में करें देवी कवच का पाठ?
अगर स्वास्थ्य की समस्या निरंतर बनी रहती हो या अगर एक से ज्यादा रोगों से परेशान हों या अगर किसी भी तरह रोग का निवारण ना हो पा रहा हो तो. अगर तंत्र मंत्र की क्रियाओं से परेशान हो तो. अगर किसी मुकदमेबाजी में फंस गए हों तो. अगर शत्रु और विरोधी लगातार नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हों. तो इन सभी समस्याओं से बचने के लिए देवी कवच का पाठ जरूर करें, ऐसा करने से मां का आशीर्वाद बना रहता है.
कैसे करें देवी कवच का पाठ?
1. रोज मध्य रात्रि में इसका पाठ करें. 2. देवी के सामने घी का एक दीपक जलाएं. 3. फिर, सामने एक जल का पात्र रख लें, इसके बाद दुर्गा कवच का पाठ करें. 4. पाठ के थोड़ी देर बाद सामने रखे जल को अपने ऊपर छिड़क लें. 5. अगर किसी विशेष हिस्से में समस्या है तो उस हिस्से पर जल लगाएं.
ये है देवी कवच-

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











