
किसान की बेटी ने राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में किया टॉप, हासिल किए 599 मार्क्स
AajTak
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल जारी कर दिया गया है. अब इससे जुड़ी सक्सेस स्टोरी सामने आ रही है. 600 में से 599 अंक हासिल उन्होंने नया इतिहास रच दिया है. उनके सिर्फ अंग्रेजी विषय में 1 अंक कम आया, जबकि बाकी सभी विषयों में उन्होंने पूरे अंक हासिल किया है.
किसान परिवार की बेटी प्रियांशी सुंडा ने राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्होंने 600 में से 599 अंक (99.83%) हासिल किए. उनके सिर्फ अंग्रेजी विषय में 1 अंक कम आया है, जबकि बाकी सभी विषयों में उन्होंने पूरे अंक हासिल किया है. प्रियांशी सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा हैं. उनके पिता सीताराम सुंडा किसान हैं और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं. साधारण परिवार से आने वाली प्रियांशी की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है.
प्रियांशी ने बताया कि उनकी सफलता का राज नियमित पढ़ाई, टाइम मैनेजमेंट और कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझना है. उन्होंने कहा कि वे मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल करती थीं, लेकिन परीक्षा से पहले इन्हें कम कर दिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान दिया. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा से पहले किया गया रिवीजन उनके लिए सबसे ज्यादा मददगार रहा.
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के डायरेक्टर बीएल रणवां और सभी शिक्षकों को दिया. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के ओवरऑल विकास और खेलों पर भी ध्यान दिया जाता है.
कैसा रहा जिला का प्रदर्शन
अगर जिले के रिजल्ट की बात करें, तो सीकर 97.43% परिणाम के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा. इस बार झुंझुनूं जिला 97.77% के साथ पहले और डीडवाना-कुचामन 97.59% के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इस बार राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया है और मार्च महीने में परिणाम घोषित किया. ऐसा इसलिए क्योंकि अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत की तैयारी की जा रही है. कुल मिलाकर, इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की. प्रियांशी की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











