
मार्च, प्रोटेस्ट से इवेंट तक... डीयू कैंपस में बिना इजाजत कुछ भी नहीं, लागू हुए ये सख्त नियम
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कैंपस इवेंट्स के लिए नए नियमों का ऐलान कर दिया है. अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कैंपस में होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए सख्त नियम जारी कर दिए हैं. अब किसी भी कॉलेज या विभाग में इवेंट करने से पहले पूरी जानकारी के साथ लिखित परमिशन लेनी होगी. इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने वालों की भी खैर नहीं होगी. उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी और आयोजकों पर कानून‑व्यवस्था की जिम्मेदारी तय रहेगी.
अब DU कैंपस में किसी भी तरह के कार्यक्रम जैसे सेमिनार, पब्लिक टॉक, सांस्कृतिक इवेंट, रैली, धरना या विरोध आयोजित करने से पहले लिखित अनुमति लेनी अनिवार्य है. बिना मंजूरी के प्रोग्राम करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है.
इतने घंटे पहले देने होगा आवेदन
किसी भी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे आयोजकों को प्रोग्राम से कम से कम 72 घंटे पहले लिखित अनुमति लेनी होगी. इसके लिए आयोजकों को पहले प्रॉक्टर कार्यालय और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी जमा करनी होगी. देर से दिए गए पत्रों को मान्य नहीं माना जाएगा.
लाउडस्पीकर के लिए पहले से लेनी होगी मंजूरी
इसके साथ ही नोटिस में यूनिवर्सिटी ने कहा कि लाउडस्पीकर, एम्प्लीफायर, प्रोजेक्टर, टेंट/डांस फ्लोर, जनरेटर या कोई भी लॉजिस्टिक सुविधा का इस्तेमाल के लिए पहले से अनुमति लेनी जरूरी है. आवाज की सीमा, उपकरणों को कितने समय के लिए लिए जाना है, इन सब नियमों का पालन करना जरूरी है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











