
खुद सिंपल, कुत्ते के लिए ऑर्गेनिक फूड, DINKWAD ट्रेंड पर छिड़ी बहस
AajTak
बेंगलुरु के एक कपल अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने ₹12,000 से ₹15,000 खर्च करता है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. दरअसल, दोनों वर्किंग हैं और उनके बच्चे नहीं हैं, लेकिन वे अपने कुत्ते की देखभाल पर खास ध्यान देते हैं.
बेंगलुरु के एक कपल इन दिनों चर्चा में हैं, क्योंकि वे अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने करीब 12,000 से 15,000 रुपये खर्च करते हैं. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि यह कपल बेंगलुरु के इंदिरा नगर में रहता है और दोनों अच्छी नौकरी करते हैं. उनके बच्चे नहीं हैं, लेकिन उनके पास एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता है, जिसका वे बहुत ध्यान रखते हैं. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस चल रही है. इस ट्रेंड को DINKWAD (Double Income, No Kids, With A Dog) कहा जा रहा है, जिसमें लोग पालतू जानवरों को परिवार की तरह मानकर उन पर खुलकर खर्च करते हैं.
खाना, ग्रूमिंग से लेकर कुत्ते के कई खर्च एक स्टार्टअप फाउंडर गगन अरोड़ा ने लिंक्डइन पर इस बारे में पोस्ट शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह कपल से मिले, तो उन्होंने देखा कि कुत्ते के लिए घर में महंगे प्रोडक्ट्स रखे हुए थे. जैसे ₹2400 का डॉग फूड, खास सप्लीमेंट्स और ग्रूमिंग के सामान. यहां तक कि फ्रिज में कुत्ते के खाने के लिए अलग से जगह भी बनाई गई थी. जब उनसे खर्च के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि हर महीने 12 से 15 हजार रुपये सिर्फ कुत्ते पर खर्च हो जाते हैं. इसमें खाना, ग्रूमिंग (साफ-सफाई), डॉक्टर के पास जाना, खिलौने और ट्रीट शामिल हैं. मजेदार बात यह रही कि जब उनसे पूछा गया कि वे अपने खाने पर कितना खर्च करते हैं, तो वे हंस पड़े और बोले- शायद उससे कम.
खुद से ज्यादा कुत्ते पर खर्च इस तरह के लोगों को आजकल DINKWAD कहा जाता है, यानी Double Income, No Kids, With A Dog (दो कमाने वाले, बच्चे नहीं, लेकिन कुत्ता है). ऐसे लोग अपने पालतू जानवरों पर बिना ज्यादा सोचे खर्च करते हैं, क्योंकि उनके लिए यह सिर्फ जानवर नहीं, परिवार का हिस्सा होता है. गगन अरोड़ा के अनुसार, जब लोग अपने लिए खरीदते हैं तो कीमत देखते हैं, लेकिन जब किसी अपने के लिए खरीदते हैं, जैसे पालतू जानवर तो वे क्वालिटी और भरोसे को ज्यादा महत्व देते हैं. एक यूजर ने लिखा- हम वही कपल हैं. हमारा कुत्ता ऑर्गेनिक खाना खाता है जबकि हम साधारण खाना खाते हैं. दवाइयों और एनिमल डॉक्टर पर होने वाले खर्च की तो बात ही मत कीजिए. उसके पास मुझसे कहीं ज़्यादा खिलौने हैं और फिर भी हमें लगता है कि हम उसके लिए कम ही कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस पर अलग-अलग राय दी. कुछ ने कहा कि यह सही है, क्योंकि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा होते हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी न होने की वजह से लोग पालतू जानवरों पर ज्यादा खर्च कर पा रहे हैं. कुल मिलाकर, यह मामला दिखाता है कि आजकल शहरों में लोगों का पालतू जानवरों के प्रति प्यार और खर्च दोनों तेजी से बढ़ रहा है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









