
बाइक के साइलेंसर पर रोटी बनाती लड़की का वीडियो वायरल, छिड़ी बहस
AajTak
एलपीजी गैस की कमी के कारण देश के कई हिस्सों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बाइक के साइलेंसर की गर्मी से रोटी बनाती नजर आ रही है. यह वीडियो दिखाता है कि गैस न मिलने पर लोग कैसे जुगाड़ से खाना बना रहे हैं.
गैस की कमी के कारण लोगों को इन दिनों काफी परेशानी हो रही है.कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से लोग खाना बनाने के लिए नए-नए जुगाड़ अपना रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सबका ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक लड़की अनोखे तरीके से खाना बनाती नजर आ रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की बाइक के पास बैठी है और उसने आटा तैयार किया हुआ है. खास बात यह है कि वह गैस या चूल्हे की जगह बाइक के साइलेंसर की गर्मी का इस्तेमाल कर रही है. वह साइलेंसर पर रोटी सेंकती नजर आती है. इस वीडियो पर 16 मिलियन व्यूज है.
यह तरीका भले ही अलग और हैरान करने वाला हो, लेकिन यह दिखाता है कि गैस की कमी में लोग कैसे जुगाड़ लगाकर अपना काम चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे क्रिएटिव और मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे मजबूरी का उदाहरण कह रहे हैं. कुल मिलाकर, यह वीडियो इस बात की झलक देता है कि जब जरूरी चीजें नहीं मिलतीं, तो लोग कैसे नए तरीके खोज लेते हैं.
कई कारणों से नहीं मिल रहा गैस भारत में एलपीजी (LPG) गैस की दिक्कत कई कारणों की वजह से हो रही है. आपको बता दें कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से गैस और कच्चा तेल खरीदता है. जब खाड़ी देशों (Middle East) में तनाव या युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो सप्लाई प्रभावित होती है. इससे भारत में गैस की उपलब्धता कम हो जाती है. कई बार ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज या डिस्ट्रीब्यूशन में दिक्कत आ जाती है, जिससे सिलेंडर की कमी महसूस होती है. त्योहारों, शादी के सीजन या ठंड के समय गैस की मांग अचानक बढ़ जाती है. लेकिन सप्लाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाती, जिससे कई जगहों पर कमी हो जाती है. कुछ जगहों पर एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक नहीं होता या वितरण सही तरीके से नहीं होता। इसकी वजह से लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है और फिर भी सिलेंडर नहीं मिल पाता.
भारत में क्या हाल है? अभी कई शहरों और कस्बों में लोग गैस के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं. कुछ जगहों पर लोगों को कई दिनों तक सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है. खासकर गरीब और मजदूर वर्ग को ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके पास दूसरा विकल्प कम होता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









