
Vida VX2 Plus KKR: 142Km रेंज, फटाफट चार्ज! Hero का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
AajTak
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Vida) ने अपना लिमिटेड एडिशन स्कूटर लॉन्च किया है. कंपनी ने Vida VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. ये स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम से इंस्पायर्ड है. स्कूटर के डिजाइन में आपको ये साफ दिखेगा. इसमें IPL टीम की पर्पल और गोल्ड कलर थीम नजर आती है.
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में गोल्डन कलर का हाफटोन ग्रेडिएंट है जिसमें माइक्रो-डॉट्स के पैटर्न को पर्ल ब्लैक बॉडी कलर के साथ मिलाया गया है. इस डिजाइन में तीन ऐसे निशान हैं, जो दिखाता है कि केकेआर तीन बार आईपीएल चैंपियन रहा है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनिंदा विडा आउटलेट पर मिलेगा. केकेआर के IPL मैच जीतने पर कंपनी ये स्कूटर टीम के प्लेयर को देगी.
स्कूटर में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. यानी इसमें आपको सिर्फ ग्राफिक्स और कलर का बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें वहीं डिजाइन, एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएलएस दिए गए हैं, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलते हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही है. आपको सिर्फ नए कलर और लिमिटेड एडिशन वाले ग्राफिक्स मिलेंगे.
Vida VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन स्कूटर के साथ ही कंपनी ने केकेआर हेलमेंट भी लॉन्च किया है. ये हेलमेंट केकेआर फ्रेंचाइजी से इंस्पायर्ड है.
विडा का ये स्कूटर रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है. ऐसे में अगर आप एक अपार्टमेंट में रहते हैं, तो आप स्कूटर से बैटरी निकालकर उसे अपने फ्लैट में ले जाकर चार्ज कर सकते हैं. कंपनी दावा करती है कि सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है.
यह भी पढ़ें: 50 हजार से कम कीमत, 90Km की रेंज... TVS या Vida कौन है बेस्ट

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











