
Chaitra Navratri Ashtami 2026: दुर्गा अष्टमी से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की
AajTak
चैत्र नवरात्र की महाष्टमी 26 मार्च को है. इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है. महाष्टमी पर इस बार सर्वार्थसिद्धि और रवि योग भी रहने वाला हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और बढ़ गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि महाष्टमी से चार राशियों की तकदीर संवर सकती है.
Chaitra Navratri Ashtami 2026: चैत्र नवरात्र की महाष्टमी 26 मार्च यानी कल है. नवरात्र की महाष्टमी पर कन्या पूजन का विधान है. नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को घर आने के लिए आमंत्रित करते हैं. फिर देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं. इन कन्याओं को हलवा-पूरी और चने के प्रसाद का भोग लगाया जाता है. इस साल चैत्र नवरात्र अष्टमी तिथि सर्वार्थसिद्धि और रवि योग रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि दुर्गा अष्टमी से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है.
मेष राशि मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि को दुर्गा अष्टमी से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ने से करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. आपकी लीडरशिप क्वालिटी में निखार आएगा. निर्णय लेने की आपकी क्षमता पहले से अधिक बेहतर हो सकती है. जो लोग लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, उनकी तकदीर भी जल्द चमकेगी.
सिंह राशि सूर्य देव के स्मवामित्व वाली सिंह राशि के लिए भी यह दुर्गा अष्टमी खास है. सिंह राशि के जातकों का दबदबा बढ़ेगा. घर-परिवार में आपके विचारों को पूरा समर्थन मिलेगा. आय-संपत्ति से जुड़े मामले भी आपके पक्ष में आते दिखाई देंगे. रोजगार संबंधी समस्या भी लोगों की दूर होने वाली है. आपको अपना ड्रीम जॉब मिल सकता है. नया व्यापार शुरू करने के लिए भी समय अच्छा दिख रहा है.
वृश्चिक राशि दुर्गा अष्टमी से वृश्चिक राशि वालों का भाग्य भी पलट सकता है. आपके धनधान्य में अचानक वृद्धि हो सकती है. खर्च या कर्ज से जुड़ी समस्या का अंत हो सकता है. आपको कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है. मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातें लोगों को जल्दी आकर्षित करेंगी. विरोधी पक्ष की रणनीतियां को नाकाम साबित करने में सफल रहेंगे. घरेलू जीवन में नई खुशियों का दस्तक होगी.
धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय उत्तम साबित हो सकता है. करियर-कारोबार में वृद्धि के संकेत दिख रहे हैं. रुपया-पैसा आसानी से आपके पास आएगा. जिन लोगों को व्यापार लंबे समय से ठप पड़ है और लाख कोशिशों के बावजूद उसमें फायदा नहीं हो रहा है. उनके दिन भी जल्द बदलने वाले हैं. देवी की कृपा से आपके कार्य-कारोबार में गति आएगी और मुनाफा कमाने के आपको सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











