
Shukra Gochar 2026: इन 5 राशियों के लिए मुश्किल भरा होगा शुक्र का गोचर, बढ़ सकते हैं खर्च और तनाव
AajTak
Shukra Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र का मेष राशि में प्रवेश बहुत ही खतरनाक माना जा रहा है. जिसका असर कई राशियों पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनको इस दौरान खर्च, तनाव और रिश्तों में परेशानी उठानी पड़ सकती है.
Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को स्त्री ग्रह माना जाता है. जो 26 मार्च 2026 की सुबह 04 बजकर 50 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यह प्रेम, सौंदर्य और भोग-विलास के कारक हैं. इनका गोचर मंगल ग्रह की राशि मेष में होने जा रहा है. मंगल ग्रह को साहस, जोश तथा तुरंत निर्णय लेने का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में, जब शुक्र मेष राशि में स्थित होते हैं, तो वह मंगल की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं. तो आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है.
मेष राशि
शुक्र देवता मेष राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे. इस समय पर्याप्त धन कमाएंगे लेकिन पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे. यानी खर्चों में बढ़ोतरी होगी. रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं. काम का बोझ बढ़ सकता है. मनचाहा लाभ कमाने में पीछे भागेंगे. समाज के मान सम्मान में कमी आएगी.
कर्क राशि
शुक्र देवता कर्क राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे. कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है. नौकरी में बदलाव की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़ा ध्यान से. काम का बोझ ज्यादा रहने से मानसिक तनाव हो सकता है. व्यापार करने वालों के लिए मुनाफा बढ़ाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. पैसा कमाएंगे लेकिन खर्चे बढ़ जाएंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी आ सकती है. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है.
कन्या राशि

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











