
बिना ऐप और इंटरनेट के खाना होगा ऑर्डर, स्वदेशी Sarvam AI और Swiggy ने मिल कर पेश किया नया फीचर
AajTak
Swiggy पर अब बोल कर आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं. कंपनी ने स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Sarvam AI के साथ करार किया है. दिलचस्प ये है कि बोल कर आप इस प्लेटफॉर्म पर पेमेंट भी कर सकेंगे.
भारत में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का तरीका बदल रहा है. अब आपको ऐप खोलकर टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस बोलिए और आपका खाना, ग्रॉसरी या टेबल बुकिंग सब हो जाएगा.
दरअसल, Swiggy ने स्वदेशी AI स्टार्टअप Sarvam AI के साथ मिलकर वॉयस लेड कॉमर्स लॉन्च किया है. यह फीचर यूजर्स को अपनी लैंग्वेज में बोलकर ऑर्डर करने का ऑप्शन देगा.
यह भी पढ़ें: गर्मी से पहले झटका! बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, बेमौसम बारिश और मिडिल ईस्ट वॉर से बढ़ी चिंता
इस नए सिस्टम के तहत Swiggy का पूरा इकोसिस्टम बदलने जा रहा है. अब फुल डिलिवरी, इंस्टामार्ट और डाइनआउट तीनों सर्विसेज को एक साथ वॉयस के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. यानी अगर आप कहना चाहें ‘मुझे एक पनीर बटर मसाला और दो नान चाहिए’, तो AI खुद समझकर ऑर्डर प्लेस कर देगा.
स्वदेशी AI कंपनी Sarvam और Swiggy की पार्टनर्शिप
सबसे खास बात यह है कि यह फीचर सिर्फ इंग्लिश तक लिमिटेड नहीं है. Sarvam का AI मॉडल हिंदी समेत 10 से ज्यादा भारतीय लैंग्वेज में काम करेगा, जिससे छोटे शहरों और नॉन इंग्लिश यूजर्स के लिए भी ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान हो जाएगा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











