
Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब मनाई जाएगी रामनवमी? यहां से दूर करें तिथि का कंफ्यूजन
AajTak
Ram Navami 2026: इस बार लोगों में रामनवमी की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है. जानें 26 या 27 मार्च में कब मनाई जाएगी राम नवमी, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत के नियम और भगवान राम के मंत्र.
Ram Navami 2026: राम नवमी हिंदुओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जिसे भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करते हैं और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं. वहीं, इस बार लोग राम नवमी की तिथि को लेकर काफी ज्यादा असमंजस में भी है. कुछ लोगों का कहना है कि राम नवमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जाना चाहिए और कुछ 27 तारीख की बात कर रहे हैं. आइए पंडित प्रवीण मिश्र द्वारा जानते हैं कि राम नवमी की तिथि क्या रहने वाली है.
राम नवमी 2026 कब है? (Ram Navami 2026 Kab Hai Tithi)
पंडित प्रवीण मिश्र के मुताबिक, साल 2026 में राम नवमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में भ्रम है. दरअसल, नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा. लेकिन भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल और कर्क लग्न में हुआ था, जिसे सबसे शुभ समय माना जाता है. इसी कारण रामनवमी 26 मार्च को ही मनाना शुभ माना जा रहा है.
हालांकि, अगर उदयातिथि की बात करें तो राम नवमी का पर्व 27 मार्च 2026, गुरुवार को ही मनाना चाहिए. मतलब गृहस्थ लोगों के लिए रामनवमी 26 मनाना शुभ माना जा रहा है और वैष्णव संप्रदाय के लोगों के लिए रामनवमी 27 मार्च को मनाना शुभ रहेगा. इस दिन मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा और जन्म का खास समय दोपहर 12:27 बजे माना गया है.
राम नवमी पूजा विधि (Ram Navami 2026 Pujan Vidhi)
राम नवमी के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर भगवान राम की पूजा करते हैं. कई भक्त मंदिर जाकर दर्शन करते हैं, जबकि कुछ लोग घर पर ही पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन रामचरितमानस का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. साथ ही, गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करने की परंपरा भी है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












