
Video: शहबाज शरीफ को देखकर क्यों छूट गई पुतिन की हंसी, पाकिस्तानी भी ले रहे मजे
AajTak
उज्बेकिस्तान में हुई रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मीटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पुतिन की हंसी छूट गई. हालांकि, पुतिन हंसी को रोकने की कोशिश करते रहे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इमरान खान के समर्थक शहबाज शरीफ के जमकर मजे लूट रहे हैं.
उज्बेकिस्तान में हो रही एससीओ मीटिंग के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने द्विपक्षीय मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. जब मीटिंग के लिए दोनों देशों के प्रमुख तैयार हो रहे थे, तो उस समय शहबाज शरीफ के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसपर पुतिन की हंसी छूट गई.
शहबाज शरीफ को लेकर हंसते हुए पुतिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद इमरान खान के समर्थक शहबाज शरीफ को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
क्यों छूट गई व्लादिमीर पुतिन की हंसी वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मीटिंग से पहले शरीफ और पुतिन कुर्सियों पर बैठे हुए हैं. पुतिन से बातचीत शुरू करने से ठीक पहले पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अपना माइक ईयरफोन लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगा नहीं पा रहे.
जहां पुतिन उनकी ओर लगातार देख रहे हैं तो शहबाज शरीफ ईयरफोन को अपने कान पर फिट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे. ईयरफोन लगाने के लिए पीएम शहबाज शरीफ वहां मौजूद किसी अन्य शख्स से ईयरफोन लगाने के लिए कहते हैं. इस दौरान ईयरफोन लगाते हुए शहबाज शरीफ को देखकर पुतिन अपनी हंसी को कंट्रोल करते हुए स्माइलिंग फेस के साथ नजर आ रहे हैं.
इमरान खान समर्थकों ने बताया 'मिस्टर बीन' शहबाज शरीफ की वीडियो पर इमरान खान के समर्थक जमकर मजे लूट रहे हैं. काफी लोगों ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का मिस्टर बीन तक कह दिया है.
I swear Mr Bean has competition pic.twitter.com/XVXHakWhBB

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







