
Video: तेलंगाना के मंत्री ने महिला कलेक्टर को सबके सामने डांटा, बोले- कॉमन सेंस भी नहीं...
AajTak
तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी विवादों में घिर गए हैं. करीमनगर में शुक्रवार को हुए सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जिले की कलेक्टर पमेला सटपथी को सबके सामने डांटते हुए उनकी 'कॉमन सेंस' पर सवाल खड़े कर दिए. यह घटना कैमरे में कैद हो गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी विवादों में घिर गए हैं. करीमनगर में शुक्रवार को हुए सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जिले की कलेक्टर पमेला सटपथी को सबके सामने डांटते हुए उनकी 'कॉमन सेंस' पर सवाल खड़े कर दिए. यह घटना कैमरे में कैद हो गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
कलेक्टर पर गुस्सा क्यों हुए मंत्री? इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे, जो करीमनगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने आए थे. इसी दौरान कार्यक्रम में प्रोटोकॉल को लेकर गड़बड़ी हुई, जिससे नाराज होकर मंत्री रेड्डी ने कलेक्टर को सबके सामने फटकार लगाई. उन्होंने गुस्से में कहा की आप क्या कर रही हैं? आपको कॉमन सेंस भी नहीं है?.
कलेक्टर पमेला ने अपनी स्थिति साफ करने की कोशिश की, लेकिन मंत्री रेड्डी ने उनकी बात सुने बिना ही उन्हें डांटना जारी रखा.
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. मंत्री की इस हरकत पर नेताओं और आम जनता ने कड़ी नाराजगी जताई. बीआरएस नेता और मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया.
कविता ने दी तीखी प्रतिक्रिया कविता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा की मंत्री का यह व्यवहार न केवल महिला कलेक्टर का अपमान है, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे का भी अपमान है. सत्ता में अहंकार और महिलाओं के प्रति दुर्भावना की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











