
VIDEO: तूफान मचा रहा था कहर, समंदर में उठ रही थीं लहरें, फिर मछुआरे की ऐसे बची जान
AajTak
अमेरिका में तूफान मिल्टन ने कहर मचा दिया है. फ्लोरिडा में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. यहां करीब 20 लाख लोग अपने घरों को छोड़कर कहीं और चले गए हैं, जबकि 4,300 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है. तूफान मिल्टन फ्लोरिडा के पश्चिमी तट से टकराया है. सोशल मीडिया पर इसके कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो इस तूफान की भयावहता को बयां कर रहे हैं.
अमेरिका में तूफान मिल्टन ने कहर मचा दिया है. फ्लोरिडा में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. यहां करीब 20 लाख लोग अपने घरों को छोड़कर कहीं और चले गए हैं, जबकि 4,300 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है. तूफान मिल्टन फ्लोरिडा के पश्चिमी तट से टकराया है. सोशल मीडिया पर इसके कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो इस तूफान की भयावहता को बयां कर रहे हैं. साथ ही, कुछ ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशनों की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं.
ऐसा ही रेस्क्यू ऑपरेशन फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट के तट पर हुआ, जिसका वीडियो सामने आने पर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली. एबीसी न्यूज के मुताबिक, यह वीडियो गुरुवार का है, जहां तूफान की वजह से एक मछुआरा समंदर के बीचोंबीच फंसा हुआ था और अपनी जान बचाने के लिए कूलर के सहारे तैर रहा था. यू.एस. कोस्ट गार्ड ने बताया कि यह रेस्क्यू गुरुवार को किया गया, जब एयर स्टेशन मियामी का हेलीकॉप्टर लगभग 30 मील दूर लॉन्गबोट की के पास पहुंचा.
देखें वीडियो...
एबीसी न्यूज के मुताबिक, इस मछुआरे ने बुधवार सुबह अपनी नाव की मरम्मत के लिए निकलने का फैसला लिया था. उसकी नाव पहले ही खराब हो चुकी थी, और जैसे ही वह उसे वापस लाने लगा, एक बार फिर उसे तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा.
कोस्ट गार्ड ने बताया कि उन्होंने बुधवार दोपहर के समय उसके साथ संपर्क किया था, लेकिन जैसे-जैसे हुरिकेन का खतरा बढ़ा, मौसम बिगड़ने लगा. मछुआरे को लाइफ जैकेट पहनने और इमरजेंसी रेडियो बीकन के पास रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन बुधवार शाम 6:45 बजे के बाद उनका संपर्क टूट गया.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









