
VIDEO: एंबुलेंस का रास्ता रोकने वाले कार ड्राइवर पर लगा 2.5 का लगा जुर्माना, DL कैंसिल
AajTak
केरल के त्रिसूर में सायरन और हॉर्न देने के बाद भी एंबुलेंस को साइड नहीं देने पर कार मालिक के ऊपर 2.5 लाख रुपये का जुर्मान लगाते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस वापस ले लिया गया है.
केरल में त्रिशूर के एक एक शख्स को सड़क पर अमानवीय व्यवहार दिखाने के चलते कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. पुलिस ने शख्स पर एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है. सायरन और हॉर्न देने के बाद भी एंबुलेंस को साइड नहीं देने पर कार मालिक के ऊपर 2.5 लाख रुपये का जुर्मान लगाते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस वापस ले लिया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जो खूब वायरल हो रहा है.
घटना 7 नवंबर को चलाकुडी में हुई थी. कथित तौर पर वाहन पोन्नानी से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज जा रहा था. एंबुलेंस ड्राइवर द्वारा शेयर किए गए डैशकैम फुटेज में दो लेन वाली सड़क पर एम्बुलेंस दो मिनट से अधिक समय तक सिल्वर मारुति सुजुकी सियाज़ का पीछा करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में दिखता है कि कार ड्राइवर एम्बुलेंस के आगे निकलने के हर प्रयास को रोके हुए हैं. इधर, एम्बुलेंस ड्राइवर लगातार हॉर्न बजा रहा है और उसका सायरन भी बज रहा है.
अधिकारियों ने कार ड्राइवर की नंबर प्लेट से उसकी पहचान की. इसके बाद कार मालिक पर एम्बुलेंस का रास्ता रोकने, मोटर वाहन अधिनियम द्वारा सशक्त प्राधिकारी के कार्यों के निर्वहन में बाधा डालने और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं रखने का आरोप लगा है.
बता दें कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194ई के अनुसार एम्बुलेंस को रास्ता न देने पर छह महीने तक की कैद या 10 हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.
वीडियो देख भड़के लोग
विजेश शेट्टी के नाम के एक एक्स यूजर वीडियो शेयर कर लिखा है कि केरल में एक कार मालिक पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एम्बुलेंस को रास्ता न देने के कारण उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह पागलपन और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने आगे लिखा है कि बहुत बढ़िया केरल पुलिस।

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











