
गोवा के नाइटक्लब की आग में सरपंच का हाथ! लुकआउट नोटिस जारी
AajTak
गोवा पुलिस ने नागोवा-अर्पोरा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. रेडकर पर आरोप है कि उन्होंने बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब चलाने में मदद की, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी. हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत खारिज की और वह फरार है.
गोवा पुलिस ने नागोवा-अर्पोरा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. रेडकर पर आरोप है कि उन्होंने लुथरा ब्रदर्स को अर्पोरा स्थित नाइटक्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ चलाने में मदद की, जहां 7 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी.
पुलिस ने रेडकर को अपनी भूमिका की जांच के लिए तलब किया था, लेकिन वह मजिस्ट्रेट कोर्ट से अंतरिम जमानत लेकर फरार हो गया. बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट, गोवा बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. इसके बाद से वह पुलिस की पहुंच से बाहर है.
यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड: 'नमक के मैदान' के बीच बिना लाइसेंस चलता रहा नाइटक्लब, जांच में बड़ा खुलासा
नाइटक्लब के नियमों का उल्लंघन
पुलिस के अनुसार, बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब बिना उचित एनओसी और अनुमतियों के चल रहा था. यह क्लब कई नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रहा था, इसके बावजूद कहा जाता है कि सरपंच रेडकर के संरक्षण में यह काम करता रहा.
पिछले हफ्ते अंजुना पुलिस ने पंचायत सचिव रघुवीर बगकर को भी गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने क्लब को नियमों के उल्लंघन के बावजूद नहीं रोका और गिराने का आदेश होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









