
Valentine's Day 2026: रियलिटी शो पर हुई मुलाकात, फिर हुआ प्यार, अब शादी की कर रहे तैयारी, पूरी फिल्मी है करण-तेजस्वी की लव स्टोरी
ABP News
Karan and Tejasswi: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी काफी फिल्मी है. दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो में हुई थी. ये कपल 5 साल की डेटिंग के बाद अब खबरें है कि जल्दी शादी रचाने वाले हैं.
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के पसंदीदा कपल्स में एक हैं. फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उनकी हर तस्वीर पर प्यार और तारीफों की बारिश होती रहती है. हर कोई उनके नए अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करता है.
रियलिटी शो पर हुई मुलाकातकरण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी अब कोई राज नहीं रही. दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हुई थी. शो के दौरान जो दोस्ती शुरू हुई, वह धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई. उनके बीच की केमिस्ट्री जल्दी ही सीजन की सबसे पॉपुलर बात बन गई. मस्ती भरे मजाक से लेकर इमोशनल मोमेंट्स तक, वो हर झगड़े या मुश्किल में एक-दूसरे का साथ देते हैं. उनका रिश्ता कैमरे पर भी पूरी तरह से नेचुरल तरीके से डेवलप हुआ.
शो खत्म होने के बाद, करण और तेजस्वी ने ये कन्फर्म किया कि उनका रिश्ता घर के बाहर भी जारी रहा. दोनों अक्सर पब्लिक इवेंट्स, वेकेशन्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में एक साथ दिखाई देने लगे, जिससे फैंस का उनके रिश्ते पर भरोसा और बढ़ गया. समय के साथ, उनकी जोड़ी 'TejRan' के नाम से फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई, जो उनके खुले और प्यार भरे पलों का जश्न मनाते हैं.
A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)













