
Uttar Pradesh Exit Poll Result 2022 Live Update: बीजेपी को फिर से प्रचंड बहुमत, 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान
AajTak
Uttar Pradesh Exit Poll Result 2022 Live Update: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद India Today-Axis My India का सबसे सटिक एग्जिट पोल सामने आएगा. हर बार की तरह इस बार भी India Today-Axis My India की कोशिश आपको जमीनी हालात से रूबरू कराने की होगी. इस Exit Poll में साफ हो जाएगा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में आती है या फिर समाजवादी पार्टी (सपा) की साईकिल की रफ्तार के आगे बीजेपी पिछड़ जाती है.
Uttar Pradesh Exit Poll Result 2022 Live Update: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान खत्म हो गया है. अंतिम चरण के मतदान के बाद India Today-Axis My India का सबसे सटिक एग्जिट पोल सामने आ गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल रही हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन को 71 से 101 सीटें मिल रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










