
US TOP-10: केंटुकी-ओरेगन में जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप की जीत
AajTak
राष्ट्रपति बाइडेन और ट्रंप ने केंटुकी-ओरेगन में प्राइमरी में जीत हासिल की. इसमें जीत हासिल कर दोनों अधिक से अधिक डेलीगेट्स का समर्थन जुटा रहे हैं. हालांकि नामांकन सुरक्षित करने और प्रतिद्वंद्वियों के बाहर हो जाने के बाद भी बाइडेन और ट्रंप को अपनी पार्टियों के भीतर ही असंतोष का सामना करना पड़ रहा है. देखें US टॉप 10.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











