
'भारत-बांग्लादेश संबंधों की मजबूती के लिए याद की जाएंगी खालिदा जिया', संसद में दी गई श्रद्धांजलि
AajTak
बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन की सूचना दी गई. स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में कहा कि बेगम खालिदा जिया भारत-बांग्लादेश संबंधों की मजबूती में योगदान के लिए याद की जाएंगी.
संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. राष्ट्रपति के संबोधन के बाद दोनों सदनों में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन की सूचना दी गई. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन की सूचना दी.
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने सदन को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन की सूचना दी. उन्होंने कहा कि बेगम खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं और बांग्लादेश की संसद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि महामहिम खालिदा जिया का निधन 30 दिसंबर 2025 को हुआ. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया के निधन पर सदन बांग्लादेश सरकार और वहां के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है.
यह भी पढ़ें: 'अजित पवार का जीवन जनता के लिए समर्पित...', लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने निधन पर जताया शोक
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि खालिदा जिया को बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा. यह सभा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है. उन्होंने कहा कि यह सभा बांग्लादेश सरकार और वहां के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. वहीं, राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने खालिदा जिया के निधन की सूचना दी और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया.
यह भी पढ़ें: 'अजित पवार जनता के नेता थे', PM मोदी ने जताया दुख, राष्ट्रपति मुर्मू-अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
इससे पहले, लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, शालिनी पाटिल, भानुप्रकाश मिर्धा, सत्येंद्रनाथ ब्रह्म चौधरी, सुरेश कलमाड़ी और कवींद्र पुरकायस्थ के निधन की भी सूचना दी. उन्होंने कहा कि अजीत पवार का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







