
US-Israel vs Iran War: अमेरिका-ईरान जंग का क्रिकेट पर असर, क्रिकेट वर्ल्ड कप के 6 मैच टले
AajTak
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. सुरक्षा कारणों से काठमांडू में 10-20 मार्च के बीच होने वाली क्रिकेट वर्ल्ड कप (CWC) लीग-2 में नेपाल-ओमान-UAE ट्राई सीरीज के छह मैच टाल दिए गए हैं. यह लीग 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन का अहम हिस्सा है. नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है. सुरक्षा हालात को देखते हुए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 (icc men's cricket world cup league-2) के छह मुकाबलों को फिलहाल टाल दिया गया है.
ये मैच नेपाल की राजधानी काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने थे. यहां नेपाल, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच ट्राई-सीरीज 10 से 20 मार्च के बीच आयोजित होनी थी. हालांकि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए आयोजकों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस सीरीज को स्थगित करने का फैसला लिया है.
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने दी जानकारी नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की पुष्टि की. बोर्ड ने कहा कि ICC और हिस्सा लेने वाले क्रिकेट बोर्डों के साथ चर्चा के बाद इन मुकाबलों की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी.
बयान में कहा गया- मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए काठमांडू में 10 मार्च से शुरू होने वाले CWC लीग-2 के मैच अगली सूचना तक टाल दिए गए हैं. आगे की बातचीत के बाद जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा.
Notice: CWC League 2 Matches Postponed In light of the current situation in the Middle East, the CWC League 2 matches scheduled to begin on March 10 in Kathmandu have been postponed until further notice. The affected fixtures include the matches involving Oman, UAE, and Nepal.…
लीग-2 वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्यों है अहम? CWC लीग-2 अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफिकेशन का अहम रास्ता है.आठ टीमों की यह लीग करीब तीन साल तक चलती है. लीग चरण खत्म होने के बाद टॉप चार टीमें 10 टीमों के वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जगह बनाती हैं. इस ट्राई सीरीज में नेपाल, ओमान और UAE के बीच कुल छह मुकाबले खेले जाने थे, जिन पर अब इस फैसले का असर पड़ा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








