
URBAN Harmonic 2080 Review: कम दाम में दमदार आवाज वाला साउंडबार
AajTak
URBAN Harmonic 2080 Review: भारतीय बाजार में इन दिनों कई सारे ऑडियो प्रोडक्ट्स के ब्रांड मिल जाएंगे. नए-नए ब्रांड्स की एंट्री की वजह से कंज्यूमर्स को कम कीमत पर बेहतर प्रोडक्ट्स का विकल्प मिल रहा है. ऐसा ही एक अफोर्डेबल प्रोडक्ट हम पिछले कुछ दिनों से टेस्ट कर रहे हैं, जिसका रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं. आइए जानते हैं कैसा है URBAN Harmonic 2080.
मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर स्मार्ट टीवी में आपको 20W से 40W का ही साउंड आउटपुट मिलता है. अगर आप एक बजट स्मार्ट टीवी खरीद रहे हैं, तो आपको 20W का ही ऑप्शन ज्यादातर टीवी में मिलेगा. 20W का साउंड आउटपुट कम पड़ जाता है. ऐसे में लोग एडिशन स्पीकर या साउंडबार की तलाश करते हैं.
ऐसा ही एक साउंडबार URBAN ने कुछ दिनों पहले लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं URBAN Harmonic 2080 की, जो 80W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. इसके साथ आपको एक सबवूफर भी मिलता है. कंपनी ने इसे अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया है. पिछले कुछ दिनों से हम इस डिवाइस को इस्तेमाल कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या ये आपकी जरूरतों को पूरा कर सकता है.
URBAN Harmonic 2080 में आपको वही डिजाइन देखने को मिलता है, जो इस बजट में आने वाले दूसरे प्रोडक्ट्स में दिया जाता है. हालांकि, कंपनी एक LED डिस्प्ले भी दिया है. ये साउंडबार कॉम्पैक्ट, पोर्टेबल और मैट फिनिश में आता है. कंपनी ने साउंडबार पर आपको तमाम कंट्रोल्स दिए हैं, जिनकी मदद से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Thomson AlphaBeat60 Review: कम बजट में टीवी देखने का मजा होगा दोगुना
डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए एक रिमोट भी मिलता है, जो बहुत बेसिक लगता है. कंपनी इसके बाद बेहतर रिमोट दे सकती थी, जो कई दूसरे ब्रांड्स में देखने को मिलता है. रिमोट की क्वालिटी हमें अच्छी नहीं लगी. ब्रांड यहां पर बेहतर कर सकता था.
URBAN Harmonic 2080 में आपको 80W का साउंड आउटपुट मिलता है, जो इस बजट में मिलने वाले दूसरे ऑप्शन्स से बेहतर है. ज्यादातर ब्रांड्स इस बजट में आपको 60W या 40W के आउटपुट वाला स्पीकर ऑफर करते हैं. साउंडबार कॉम्पैक्ट और रेक्टेंगुलर डिजाइन के साथ आता है, जिसके फ्रंट में आपको एक LED डिस्प्ले मिलेगा.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









