
UPSSSC PET Exam Answer Key: यूपी पीईटी की आंसर-की जारी, 22 दिसबंर तक उठाएं आपत्ति
AajTak
PET Exam 2022 Update: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई पीईटी 2022 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. अगर किसी अभ्यर्थी को प्रश्नों पर आपत्ति है तो वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता हैं, हालांकि इसके लिए अब जुर्माना देना होगा. आइए जानते हैं आपत्ति दर्ज करने का पूरा प्रोसेस...
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) द्वारा पीईटी परीक्षा (Pet Exam 2022) की आंसर की जारी कर दी गई है. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप आंसर की (Answer key) चेक कर सकते हैं. यदि अभ्यर्थियों को प्रश्नों पर आपत्ति है तो आयोग ने इसका भी हल निकाला है. वेबसाइट पर जाकर आप सवाल पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं हालांकि आपको उसके लिए शुल्क देना होगा. आयोग द्वारा प्रति सवाल पर 100 रुपए शुल्क की राशि तय की गई है. याद रहे आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 22 दिसबंर 2022 है.
आयोग का कहना कि प्रश्नों की आपत्ति पर शुल्क इसीलिए लगाया है ताकि वाजिब अभ्यर्थी ही आपत्ति लगा सके. बता दें कि इस साल पीईटी परीक्षा में करीबन 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इससे पहले भी लेखपाल भर्ती परीक्षा में 63000 अभ्यर्थियों ने प्रश्न पर आपत्ति जताई थी. आपत्तियों का निस्तारण करने में काफी लंबा वक्त लगा था, चौंकाने वाली यह थी कि जांच में आपत्तियों की छटनी की गई जिसमें केवल 3 आपत्तियां ही सही पाई गईं थीं. इसको ध्यान में रखते हुए इस बार आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया है ताकि सही अभ्यर्थी ही आपत्ति लगाएं और आपत्तियों का निस्तारण कर जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके.
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:
25 लाख उम्मीदवारों हुए थे परीक्षा में शामिल:
पीईटी 2022 परीक्षा आयोग द्वारा 15-16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी जिसके लिए करीबन 37 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था. हालांकि 25 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे. बता दें कि परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य में ग्रुप सी और डी भर्तियों में शामिल होने के पात्र होंगे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









