
UPPSC RO ARO Paper Leak: डीएम साहिबा पर भड़के नाराज छात्र, पेपर लीक को लेकर कही ये बात
AajTak
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की गई सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. नाराज छात्रों से आजतक ने बातचीत की और उनके मन की बात जानी.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की गई सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का पेपर लीक होने से परीक्षार्थी काफी हताश और निराश हैं. 11 फरवरी 2024 की सुबह जब परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर से परीक्षा देकर बाहर निकले तब उन्हें पता चला कि पेपर लीक हो चुका है. पेपर लीक को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इसी बीच आजतक ने समीक्षा अधिकारी का पेपर दे चुके अभ्यर्थियों ने बातचीत की.
अभ्यर्थियों ने कहा कि वह बहुत ही लगन और मेहनत से किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं. कमरे में 12- 12 घंटे बंद होकर अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रिपरेशन करते हैं, लेकिन जब एग्जाम का पेपर लीक आउट हो जाता है तो बहुत ही हताश होना पड़ता है. क्योंकि कुछ शिक्षा माफिया की वजह से ऐसा होता है. वह अपने कैंडिडेट को अधिकारी बनाने के लिए उनसे मोटा पैसा वसूलते हैं और घूस देकर तैनाती कराते हैं. जिसके कारण हम जैसे मेहनती अभ्यर्थियों का हक मार दिया जाता है. ऐसे में हम चाहते हैं कि सरकार कड़े कानून बनाए ताकि शिक्षा माफियाओं की परीक्षाओं में ना चल सके.
घपलों से बचने के लिए उम्मीदवारों की सरकार को सलाह
परीक्षार्थियों ने यूपी तक को बताया कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन परिक्षा में अनिवार्य कर दें ताकि ऐसे घपलों से बचा जा सके अभी तक बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं होती है जिससे कल को यह भी होगा कि हमारी जगह कोई और भी बैठकर एग्जाम देकर चला जाएगा। बायोमैट्रिक अटेंडेंस से यह हो जाता है कि सही परीक्षार्थी ने पेपर दिया है उसकी जगह कोई और पेपर नहीं दिया है ,आखिर सरकार कब जागेगी.
पेपर लीक मामले में कोचिंग संस्थानों का भी हाथ
शिक्षा माफिया और कई कोचिंग संस्था पेपर लीक आउट जैसे मामले में इंवॉल्व रहते हैं. परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर जब लीक हुआ तो डीएम साहिबा ने कहा कि गलती से पेपर अन रैप हो गया, यह किस तरीके के जिम्मेदाराना बयान देते हैं. क्या गलती से यह सब होता है उनकी एक गलती कह देने पर कितने अभ्यर्थियों का जीवन अंधकार हो जाएगा. जो सच मायने में समीक्षा अधिकारी के लायक होगा. वह नहीं बन पाएगा और जो पैसे देकर घूस देकर एंट्री करेंगे वह अधिकारी बन जाएंगे और फिर ऐसे लोग क्या विभाग चलाएंगे देश और प्रदेश की कैसे तरक्की करेंगे. इसलिए हमारी सरकार से मांगे की चार महीना के अंदर फिर से री एग्जाम करवाएं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











