
UPPSC PCS: प्रीलिम्स एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
AajTak
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC ने सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. जो उम्मीदवार इस UPPSC प्री भर्ती 2025 परीक्षा देना चाहते हैं, वे 20 फरवरी 2025 से 24 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UPPSC Combined State Upper Subordinate Services Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC ने सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. जो उम्मीदवार इस UPPSC प्री भर्ती 2025 परीक्षा देना चाहते हैं, वे 20 फरवरी 2025 से 24 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. UPPSC प्रारंभिक 2025 परीक्षा, एलिजिबिलिटी, सब्जेक्ट डिटेल, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, आयु सीमा, आवेदन कैसे करें और अन्य सभी जानकारी के लिए फॉर्म भरने से पहले एक बार नोटिफिकेशन पढ़ लें.
महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन प्रारंभ : 20/02/2025 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24/03/2025 परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 24/03/2025 फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि : 24/03/2025 सुधार की अंतिम तिथि : 02/04/2025 यूपीपीएससी प्री 2025 परीक्षा तिथि: 12/10/2025 प्रवेश पत्र उपलब्ध : परीक्षा से पहले
जानें कितना लगेगा आवेदन सामान्य/ओबीसी : 125/- एससी/एसटी: 65/- पीएच उम्मीदवार: 25/- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई मॉप्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई ई चालान मोड के माध्यम से कर सकते हैं.
UPPSC प्री 2025 अधिसूचना: आयु सीमा 01/07/2025 तक न्यूनतम आयु : 21 वर्ष अधिकतम आयु : 40 वर्ष यूपीपीएससी संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ परीक्षा 2025 अधिसूचना नियमों के अनुसार आयु में छूट अतिरिक्त
कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से 200 पोस्ट भरें जाएंगे. इस भर्ती के माध्यम से District Administrative Officer, Labour enforcement officer, food safety officer, Assistant Director/ District Audit Officer/ Senior Lecturer, Local Fund, Audit Department, sub-registrar, district health education and information officer, Assistant commissioner and assistant registrar, district audit officer/assistant director, assistant labour commissioner, assistant commissioner, industries( enforcement), Assistant research officer, Assistant prosecution officer (Transport) के पोस्ट पर भर्ती की जाएगी.
कैसे होगा सिलेक्शन सिलेक्शन के लिए आपको सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास करना होगा. इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और सबसे लास्ट में साक्षात्कार (Interview) प्रोसेस से गुजरना होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









