
UP MLC election: जानिए कौन हैं अन्नपूर्णा सिंह, जिन्होंने बीजेपी कैंडिडेट को दी करारी मात
AajTak
वाराणसी-भदोही-चंदौली सीट पर 4876 वोट डाले गए. अन्नपूर्णा सिंह को 4234 वोट मिले. जबकि समाजवादी पार्टी के उमेश यादव को 345 मत मिले. वहीं, भाजपा के डॉक्टर सुदामा पटेल 170 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव के नतीजे आ गए हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस समय वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट की है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल को करारी शिकस्त दी है. अन्नपूर्णा माफिया बृजेश सिंह की पत्नी हैं. आइए जानते हैं कि आखिर पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देने वालीं अन्नपूर्णा सिंह कौन हैं?
अन्नपूर्णा सिंह का जन्म गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव में हुआ था. इनकी शिक्षा-दीक्षा जमानिया के हिंदू इंटर कॉलेज से हुई. दो भाई और तीन बहनों में अन्नपूर्णा सिंह सबसे छोटी हैं. इनकी शादी 90 के दशक में बृजेश सिंह से हुई थी.
अन्नपूर्णा सिंह ने 2010 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से एमएलसी का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. इसके बाद 2016 में इनके पति बृजेश सिंह ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने भी इस सीट पर जीत हासिल की.
वाराणसी-भदोही-चंदौली सीट से बृजेश सिंह के बड़े भाई उदय नाथ सिंह भी एमएलसी रह चुके हैं. वर्तमान में अन्नपूर्णा सिंह के भतीजे सुशील सिंह चंदौली की सैयदराजा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं. सुशील सिंह की पहचान भाजपा के एक कद्दावर नेता के रूप में होती है.
शायद यही वजह है कि वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुदामा पटेल लगातार इस बात का आरोप लगा रहे थे कि भाजपा के ही कुछ लोग उनका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं.
पति माफिया, सीट पर परिवार का दबदबा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










