
UP: MLC टिकट के लिए गठबंधन धर्म निभाएंगे अखिलेश या करीबियों को करेंगे खुश?, जानिए क्या है चुनौती
AajTak
यूपी में विधान परिषद में बीजेपी के 66 जबकि सपा के 11 सदस्य हैं. 6 जुलाई को विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिनके लिए 20 जून को चुनाव होगा. जिन 13 सीटों पर चुनाव होना है, उसमें 9 पर बीजेपी और 4 पर सपा जीत दर्ज कर सकती है. एक सीट जीतने के लिए 31 सदस्यों की जरूरत होगी.
यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव ने समाजवादी पार्टी के लिए एक चुनौती खड़ी कर दी है. आंकड़ों और संख्या बल के आधार पर बीजेपी के 13 में से 9 सदस्य चुने जा सकते हैं, वहीं सपा के 4 सदस्य विधान परिषद जा सकते हैं लेकिन अखिलेश यादव के सामने यह चुनौती है कि उनकी पार्टी में दावेदार ज्यादा हैं. सहयोगी दल भी उच्च सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं. यानी अखिलेश के पास सीटें कम और दावेदार ज्यादा हैं.
8 जून को स्वामी प्रसाद करेंगे नामांकन
विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव ने विधानपरिषद भेजने का फैसला पहले ही कर लिया था. मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के नामांकन को लेकर चर्चा थी हालांकि उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह 8 जून को नामांकन करेंगे और उस मौके पर अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे.
केशव मौर्य से लेकर दानिश अंसारी तक... यूपी में इन 7 मंत्रियों का MLC बनना तय, ये है 15 सीटों का गेम प्लान
बेटे के लिए ओपी राजभर का है दबाव
चर्चा यह भी है कि सपा ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को विधान परिषद भेजेगी. इसके साथ ही यह चर्चा भी हो रही है कि ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर दबाव बनाया है जबकि अखिलेश अपने किसी कार्यकर्ता को विधान परिषद भेजना चाहते हैं. इधर इस बात की भी चर्चा है कि इमरान मसूद भी विधान परिषद के लिए बात कर चुके हैं. अब अखिलेश यादव को इसका फैसला लेना है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







