
जंगल में तस्करों की चाल नाकाम... गढ़वा में वन विभाग की दबिश, सखुआ की कीमती लकड़ी और दो बाइक जब्त
AajTak
झारखंड के गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र में वन विभाग ने सखुआ की कीमती लकड़ी की तस्करी को नाकाम कर दिया. दो बाइकों पर लदी लकड़ी को बरामद कर लिया गया है, लेकिन तस्कर जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. वनपाल ने तस्करों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है.
झारखंड के गढ़वा जिले में वन विभाग ने सखुआ की कीमती लकड़ी की तस्करी को नाकाम करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में की गई, जहां वन विभाग की टीम ने दो बाइक पर लदी सखुआ की बहुमूल्य लकड़ी जब्त की. हालांकि, जंगल का फायदा उठाकर लकड़ी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे.
वन विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है. सखुआ की लकड़ी को बहुमूल्य माना जाता है और इसकी तस्करी पर पूरी तरह से रोक है. इसके बावजूद तस्कर लगातार जंगलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिस पर अब वन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड: गढ़वा में पत्नी की हत्या कर घर से फरार हुआ पति, तलाश में जुटी पुलिस
हाथी भगाने निकली टीम को दिखे तस्कर
जानकारी के अनुसार, पाल्हे गांव में हाथी के विचरण की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और हाथीदल गांव में हाथी भगाने के लिए निकले थे. इसी दौरान पाल्हे–चिनियां मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिलों पर सखुआ की लकड़ी लादकर ले जा रहे तस्करों पर टीम की नजर पड़ी.
जैसे ही तस्करों ने वन विभाग की टीम को अपनी ओर आते देखा, वे बाइक और लकड़ी मौके पर ही छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले. अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए, लेकिन वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बाइकों और सखुआ की लकड़ी को जब्त कर लिया.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








