
गुलगुलिया गैंग के चंगुल से छुड़ाए 12 बच्चे, बेचने की तैयारी में थे मानव तस्कर, 16 गिरफ्तार
AajTak
झारखंड से गरीब परिवारों के बच्चे चुरा बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के 16 सदस्यों को पकड़ने के साथ ही रांची पुलिस ने 12 बच्चों को मुक्त कराया है.
झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. रांची पुलिस ने 12 बच्चों को मुक्त कराने के साथ ही इस गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का संचालन बिहार के औरंगाबाद, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से किया जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस धुर्वा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए अंश और अंशिका की तलाश में जुटी थी. इन दोनों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से बच्चा चोर गिरोह के 16 सदस्यों को पकड़ा. इस गिरोह के चंगुल से रांची पुलिस ने 12बच्चों को भी आजाद कराया, जिन्हें धुर्वा थाने में रखा गया है. इन बच्चों को धनबाद, बोकारो, चाईबासा और रांची से बरामद किया गया.
पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बताया कि गायब किए गए बच्चों से चोरी, भीख मंगवाने समेत हर तरह के अनैतिक कार्य करवाए जाते थे. उन्होंने बताया कि यह गिरोह जिन लड़कियों को गायब करता था, बड़े होने पर उनसे देह व्यापार भी करवाया जाता था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लग्जरी कार चोरी सिंडिकेट बेनकाब, फॉर्च्यूनर-थार समेत 16 महंगी गाड़ियां बरामद
एसएसपी ने कहा कि बच्चा चोर गिरोह के तार मानव अंग की तस्करी करने वाले सिंडिकेट से तो नहीं जुड़े हैं, इस बात की भी पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस गैंग की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है, जिसे बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश से चलाया जा रहा था. गुलगुलिया गैंग आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को टार्गेट करता था और उन्हें चुराकर बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा और यूपी में बेच दिया जाता था.
यह भी पढ़ें: बाल शिशु गृह से चोरी हुआ 5 महीने का मासूम बरामद, महिला कर्मचारी निकली मास्टरमाइंड

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






