
मणिपुर: गैंगरेप के बाद ढाई साल तक मौत से लड़ी कुकी महिला, अंत में हार गई जिंदगी की जंग
AajTak
मणिपुर की मई 2023 की जातीय हिंसा से जुड़ी 20 साल की कुकी-जो युवती का गुवाहाटी के अस्पताल में निधन हो गया. ढाई साल से गंभीर शारीरिक चोटों और मानसिक पीड़ा से पीड़ित झेली, हिंसा के दौरान अपहरण और गैंगरेप की शिकार हुई थी.
मणिपुर में मई 2023 की जातीय हिंसा से जुड़ा एक दर्दनाक और संवेदनशील मामला फिर से चर्चा में है. कुकी-जो समुदाय की 20 साल की युवती, जिसने उस हिंसा के दौरान अपने अपहरण और गैंगरेप का आरोप लगाया था, का इस महीने गुवाहाटी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. परिजनों और समुदायिक संगठनों के अनुसार, वह पिछले ढाई सालों से गंभीर शारीरिक चोटों और मानसिक पीड़ा से जूझ रही थी.
युवती का निधन 10 जनवरी 2026 को हुआ. परिवार ने बताया कि हिंसा के बाद वह कभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाई. पीड़िता ने बताया था कि 15 मई 2023 को इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में एक एटीएम बूथ से उसे अगवा किया गया था. तब से वह शहर के विभिन्न हिस्सों में कई घंटों तक यौन हिंसा का शिकार हुई और जबरन वाहनों में ले जाई गई. बाद में एक ऑटो चालक की मदद से वह भागने में सफल रही.
घटना के बाद युवती को कांगपोकपी जिले के राहत शिविर में रखा गया. उसके बाद मणिपुर और नागालैंड के अस्पतालों में उसका इलाज चला लेकिन स्वास्थ्य कॉम्प्लिकेशन के कारण आख़िर में उसे गुवाहाटी रेफर किया गया.
आदिवासी संगठनों ने आरोप लगाया कि उसे गंभीर शारीरिक चोटें, मानसिक पीड़ा और गर्भाशय से जुड़ी गंभीर समस्याएं हुईं, जिनकी वजह से उसकी मौत हुई.
यह भी पढ़ें: "मणिपुर में फिर तनाव, तोरबुंग में लौटे विस्थापितों पर हमला, सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी से दहशत
इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने आरोप लगाया कि युवती को पहले मीरा पाइबी से जुड़ी महिलाओं ने अगवा किया और फिर अरामबाई तेंगोल के लोगों के पास सौंप दिया. संगठन ने कहा कि उसे मारने के भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह बच निकली.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








