
बढ़ने वाली है ठंड, अब बारिश भी करेगी परेशान... जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
AajTak
19 जनवरी से उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की दो प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं, जिनका असर पूरे हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी तक कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पछुआ हवाओं के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है.
उत्तर भारत में 19 जनवरी से ठंड और बढ़ने वाली है. इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) की दो प्रणालियां हैं, जो एक के बाद एक क्षेत्र में सक्रिय हो रही हैं. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पूरे हफ्ते पश्चिमी हिमालयी इलाकों में इन प्रणालियों का असर रहेगा. 23 जनवरी तक कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है.
मौसम विशेषज्ञ और किसान तक से जुड़े देवेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पछुआ हवाएं ऐसी दिशा में चल रही हैं, जिससे ठंड और तेज होगी. उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को ठंड बढ़ सकती है और इसका असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिखेगा. इन राज्यों में न्यूनतम तापमान आज के मुकाबले थोड़ा और नीचे जा सकता है.
'बहुत घने' कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक 'घना' से 'बहुत घना कोहरा' छाया रहेगा. खास तौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 जनवरी तक 'बहुत घना' कोहरा रहने की संभावना है.
हालांकि, देवेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कुछ इलाकों में राहत भी मिल सकती है और कल घने कोहरे की संभावना थोड़ी कम रहेगी. फिर भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोहरा देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








