
दिल्ली में लग्जरी कार चोरी सिंडिकेट बेनकाब, फॉर्च्यूनर-थार समेत 16 महंगी गाड़ियां बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है. इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 16 महंगी चोरी की गाड़ियां बरामद की गई हैं. दिल्ली और NCR से चोरी की गई गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए पंजाब सहित कई राज्यों में बेचने का खेल चल रहा था.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लग्जरी कारों की चोरी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 16 चोरी की महंगी गाड़ियां बरामद की गई हैं. यह नेटवर्क दिल्ली और NCR से वाहन चोरी कर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के सहारे अन्य राज्यों में बेचा करता था.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत 5 अगस्त को पीतमपुरा इलाके से एक हुंडई क्रेटा कार की चोरी से हुई थी. शिकायत के आधार पर ई-FIR दर्ज की गई और बाद में 5 सितंबर को केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया. जांच के दौरान कई तकनीकी और मैनुअल सुराग जुटाए गए. 24 दिसंबर को क्राइम ब्रांच को अहम जानकारी मिली.
पुलिस को पता चला कि जालंधर का एक व्यक्ति दिल्ली से चोरी की गई गाड़ियां खरीद रहा है. इन गाड़ियों में पीतमपुरा से चोरी की गई SUV भी शामिल थी. अगले ही दिन पुलिस टीम ने जालंधर में छापा मारकर दमनदीप सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया शख्स पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का धंधा किया करता था.
उसके ठिकाने की तलाशी के दौरान चार किआ सेल्टोस गाड़ियां बरामद की गईं, जो जांच में दिल्ली से चोरी की निकलीं. आगे की पूछताछ में सामने आया कि दमनदीप सिंह इस अंतर-राज्यीय वाहन चोरी और री-सेल नेटवर्क का मास्टरमाइंड था. जांच में यह भी पता चला कि चोरी की गई कई गाड़ियां फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबरों के साथ दिल्ली में बेची गईं.
इस कड़ी में पीतमपुरा निवासी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया. अमनदीप कीर्ति नगर में फर्नीचर की दुकान चलाता था. गिरोह के लिए बिचौलिए और फील्ड ऑपरेटिव की भूमिका निभा रहा था. वो चोरी की गाड़ियों को दिल्ली से पंजाब पहुंचाने में मदद करता था. वहां संभावित खरीदारों को दमनदीप से मिलवाता था.
उसकी निशानदेही पर चार चोरी की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार बरामद की गईं. जांच के दौरान चंडीगढ़ निवासी अरविंद शर्मा की भूमिका भी सामने आई. BTech ग्रेजुएट अरविंद पहले एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर चुका है. वो साल 2019 से फर्जी वाहन दस्तावेज तैयार करने में शामिल था. चोरी की गाड़ियों के अवैध री-रजिस्ट्रेशन में उसकी अहम भूमिका थी.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








