UP Election 2022: हम साथ-साथ हैं! किला बचाने निकले Akhilesh, पिता ही नहीं चाचा Shivpal को भी लिया साथ
ABP News
UP Assembly Election 2022: रथ में जहां एक तरफ मुलायम सिंह यादव बैठे तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव भी थे. सबसे खास बात ये थी कि चाचा शिवपाल भी अखिलेश के रथ में सवार हुए.
Uttar Praddesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए प्रचार में धार देने में जुटे अखिलेश यादव के सामने चुनौती बेहद बड़ी है. अपने गढ़ और सपा का किला बचाने के लिए अखिलेश यादव ने नया दांव चला है. अखिलेश जब इटावा में प्रचार के लिए निकले तो उन्होंने पिता ही नहीं अपने चाचा शिवपाल को भी साथ ले लिया.
रथ में जहां एक तरफ मुलायम सिंह यादव बैठे तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव भी थे. सबसे खास बात ये थी कि चाचा शिवपाल भी अखिलेश के रथ में सवार हुए. तीनों ही नेता अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए नजर आ रहे थे.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












