
UP Election: सीएम योगी की अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ दो घंटे चली बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई बात
ABP News
UP Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद थे.
UP Election 2022: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली. बैठक में उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित थे. यह बैठक शाह के आधिकारिक आवास पर हुई.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












