
UP Board: मां चलाती है ऑटो, बेटी ने पास की 10वीं की परीक्षा, प्रियंका गांधी ने उठाया खर्च
AajTak
साल 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका की मुलाकात मोनी से हुई थी और बातों बातों में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फीस नहीं जमा होने के कारण स्कूल छुट गया. तब प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिटिया की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली थी और आज उसी बिटिया ने हाईस्कूल में अच्छे नंबर से पास होकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 अप्रैल को हाई स्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए. इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए. ऐसी ही एक छात्रा है मोनी जो हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास हुई है. मोनी की कहानी सबसे अलग है. वो शायद कभी हाईस्कूल परीक्षा में बैठ नहीं पाती लेकिन कहीं न कहीं से कोई मददगार मिल ही जाता है. फिर हौसलों में जान हो तो उड़ान भरने से कोई रोक नहीं सकता.
बात है 2021 की जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गोरखपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं. उस दौरान प्रियंका की मुलाकात मोनी से हुई थी और बातों बातों में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फीस नहीं जमा होने के कारण स्कूल छुट गया. तब प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिटिया की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली थी और आज उसी बिटिया ने हाईस्कूल में अच्छे नंबर से पास होकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है.
UP Board Toppers List: 10वीं में प्रियांशी, 12वीं में शुभ ने मारी बाजी, मिलिए यूपी बोर्ड के टॉपर्स से
मां चलाती है ऑटो, तीन बेटियों को पढ़ाया
आपको बताते चलें कि कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस मोनी पटेल की पढ़ाई का खर्च उठाया है, उसने हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है. ऑटो चालक कुंती देवी की बेटी मोनी पटेल को 63 प्रतिशत अंक मिले हैं. कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, दिलीप निषाद ने मोनी को फोन कर बधाई दी. पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया गायघाट धुसिया की कुंती देवी ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं. पति के बीमार होने के बाद कुंती ने अपनी तीनों बेटियों को पढ़ाया. फीस न जमा कर पाने के कारण तीसरे नंबर की बेटी मोनी की पढ़ाई छूट गई थी.
अक्टूबर 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद महानगर में आए थे, तब वह कुंती के ऑटो से महानगर में कई स्थानों पर गए थे. बात-बात में कुंती ने बेटी की पढ़ाई छूटने की जानकारी दी थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











