
UP 69000 शिक्षक भर्ती: SC-OBC वर्ग के नाराज अभ्यर्थियों ने किया शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव, लगाए घोटाले के आरोप
AajTak
उत्तर प्रदेश में पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग ने 69000 शिक्षकों की भर्ती की थी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का आरोप है कि इसमें आरक्षण घोटाला हुआ है. अभ्यर्थियों का कहना है कि ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 27 फीसदी की जगह 4 फीसदी से भी कम आरक्षण मिला.
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के आवास का घेराव किया. सैकड़ों की संख्या में OBC और SC वर्ग के अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के लखनऊ डॉलीगंज स्थित आवास पर पहुंचे. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे इसी तरह से विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












