
UP: सपा नेता रामगोपाल यादव के दो करीबियों के खिलाफ लगा गैंगस्टर एक्ट, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव के दो करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. दोनों पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है.
उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के रिश्तेदार रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. रामगोपाल यादव के करीबियों पर ये केस सरकारी जमीनों पर कब्जा करने को लेकर दर्ज किया गया है.
बता दें कि पहले भी जिला प्रशासन ने इन दोनों भाइयों को भू माफिया घोषित किया था. कुछ दिनों पहले इन दोनों भाइयों के भट्ठे पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलाने की भी कार्रवाई की थी.
रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव के ऊपर जिला प्रशासन ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमें कहा गया है कि इनका समाज में स्वतंत्र रूप से घूमना जनहित और न्यायहित में उचित नहीं है.
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज विधानसभा से और जुगेंद्र सिंह यादव एटा सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह दोनों सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के करीबी रिश्तेदार हैं.
प्रोफेसर रामगोपाल यादव से संबंध और मुलायम परिवार के नजदीक होने की वजह से इन दोनों भाइयों का जिले में बड़ा राजनीतिक कद है. रामेश्वर सिंह यादव दो बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं तो वहीं जुगेंद्र सिंह यादव तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्तमान में जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.
हालांकि योगी सरकार की दोबारा वापसी के बाद से ही इन दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई के कयास लगने शुरू हो गए थे. इन दोनों भाइयों पर समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान जबरन सरकारी जमीनों को कब्ज़ाने का आरोप है जिसको लेकर आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






