
UP में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या गिरफ्तार, ATS का 6 जिलों में बड़ा एक्शन
AajTak
UP News: प्रदेश स्तर पर पिछले कई दिन से अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर जांच पड़ताल चल रही है. इसी जांच के क्रम में सुबह एक साथ गिरफ्तारी अभियान चलाया गया. इसी अभियान में कोतवाली क्षेत्र के मकदूम नगर पीपल वाली गली से 17 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए
UP ATS ने अवैध रूप से उत्तर प्रदेश में रहने वाले रोहिंग्या मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है. प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा में यह कार्रवाई की गई. अभियान चलाकर तकरीबन 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या की संख्या लगभग 4000 है. जो कि शहरों में झुग्गी झोपड़ियां बनाकर रहते हैं. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लगभग 10 से 15 साल से उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं. यहां तक कि कइयों राशन कार्ड और डॉक्यूमेंट भी बनवा लिए हैं. कई तो झोपड़ियों की जगह अपने पक्के मकान भी बना दिए हैं.
एटीएस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बचपन में ही भारत आ गए थे. यहीं पर जवान हुए, यहीं शादियां हुईं और बच्चे हो गए, इसलिए अब यहीं के हो गए हैं. यही नहीं, आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर गांव अलापुर और कोटा के पास बड़ी जल्दी जोगिया बना कर गई रोहिंग्या रह रहे थे. इसकी संख्या 300 से ऊपर है. कबाड़ का काम करते हैं. समय समय पर अपना ठिकाना भी बदलते रहते हैं.
अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ एटीएस और इलाका पुलिस ने अभियान चलाया और मकदूम नगर इलाके से 17 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए. कई दिन से चल रही जांच पड़ताल के बाद पुलिस और एटीएस की स्थानीय यूनिट ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की और सभी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विदेशी अधिनियम में दर्ज मुकदमे में जेल भेजा दिया.
प्रदेश स्तर पर पिछले कई दिन से अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर जांच पड़ताल चल रही है. इसी जांच के क्रम में सुबह एक साथ गिरफ्तारी अभियान चलाया गया. इसी अभियान में अलीगढ़ के मकदूम नगर पीपल वाली गली से 17 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए, जिनमें सात पुरुष और दस महिलाएं शामिल हैं. महिलाओं के साथ कुछ छोटे बच्चे भी थे. जांच और तलाशी के दौरान इनके पास किसी तरह का शरणार्थी कार्ड नहीं मिला.
वहीं, रोहिंगयाओं से जब बातचीत की गई तो पता चला कि म्यामार में जब युद्ध चल रहा था, तो वह अपनी जान बचाकर बॉर्डर क्रॉस कर भारत आ गये थे. अब यहां अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. रोहिंग्या के स्टेटस और राज्य विहीन जातीय समूह है. इस्लाम को मानते हैं. 1982 में बौद्ध बहुल देश में म्यानमार (बर्मा) रोहिंग्या की नागरिकता छीन ली थी. इससे उन्हें शिक्षा, सरकारी नौकरी समेत कई अधिकारियों से अलग कर दिया गया था, तब से ज्यादा देशों में पहुंच चुके हैं. अकेले बांग्लादेश में रोहिग्या मुस्लिमों की संख्या 13 लाख से ज्यादा है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







