
UP: बढ़ाई गई मदरसा सर्वे की तारीख 20 अक्टूबर तक बढ़ाई गई, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने की घोषणा
AajTak
यूपी में मदरसों के सर्वे की तारीख बढ़ा गई है. अब 20 अक्टूबर तक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच जारी रहेगी. 15 नवंबर तक सभी जिलों के जिलाधिकारी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे. यूपी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह बात कही है. पहले सर्वे की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर और सरकार को सर्वे रिपोर्ट 25 अक्टूबर तक सौंपने के आदेश दिए गए थे.
उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों की जांच की तारीख बढ़ा दी है. अब 20 अक्टूबर तक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच जारी रहेगी. 15 नवंबर तक सभी जिलों के जिलाधिकारी मदरसों की सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे. इसकी घोषणा यूपी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने की है. इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को दिए गए समय में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं.
बता दें कि इसके पहले मदरसों को सर्वे की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर को थी. 10 अक्टूबर का सर्वे टीम को अपनी रिपोर्ट जिला अधिकारियों को सौंपनी थी. फिर 25 अक्टूबर तक डीएम की रिपोर्ट को शासन के पास भेजनी थी. मगर, अब इन तारीखों में बदलाव किया गया है. यूपी सरकार के द्वारा 12 बिदुओं को लेकर मदरसों की जांच कराई जा रही है.
सर्वे का लक्ष्य शिक्षा में विस्तार करना- डिप्टी सीएम
वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सर्वे कराने का लक्ष्य शिक्षा में विस्तार करने का है. मदरसों में अच्छी शिक्षा को प्रमोट किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सर्वे टीम ने कई मदरसों में पढ़ाई के अलावा भी अन्य गतिविधियां चलती पाई हैं. इनमें चल रहीं गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर संचालित मदरसों पर उन्होंने कहा, "गलत गतिविधियां जिन भी मदरसों में जारी हैं, उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी. जो भी सरकार के विरुद्ध हैं और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं, उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा."
मुरादाबाद में मिले हैं 585 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










