
UK PM Race: '...मेरे ससुर ने एक सपना देखा और बना दी दुनिया की बेस्ट कंपनी', ऋषि सुनक की आलोचकों को दो टूक
AajTak
UK PM Race: ऋषि सुनक यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं. सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं. वित्त मंत्री के सेकंड इन कमांड भी रह चुके हैं. ऋषि दो राउंड के बाद एक अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं. बोरिस जॉनसन ऋषि सुनक को बतौर प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते. वे सुनक के अलावा दूसरे उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार हैं.
UK PM Race: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भारतवंशी ऋषि सुनक सबसे आगे हैं. एक टीवी डिबेट के दौरान उन्होंने अपने ससुर इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और सांस सुधा मूर्ति की तारीफ में कहा कि उन्होंने जो हासिल किया उस पर मुझे गर्व है. मैं उनकी तरह ही सफलता की कहानियां गढ़ना चाहता हूं. दरअसल विपक्ष उन्हें उनकी पत्नी अक्षता मूर्ती की पारिवारिक संपत्ति को लेकर घेरने की कोशिश कर रहा है.
उनकी कंपनियां ब्रिटेन के हजारों लोगों को दे रहीं जॉब
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईटीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान ऋषि ने कहा कि मैं हमेशा से ब्रिटेन का एक सामान्य करदाता रहा हूं. मेरी पत्नी दूसरे देश से हैं, इसलिए उनके साथ अलग व्यवहार किया जाता है, लेकिन वह इस मामले को सुलझा चुकी हैं.
पीटीआई के मुताबिक सुनक ने कहा,''मेरे ससुर उस जगह से उठे हैं, जहां कुछ नहीं था. बस उन्होंने एक सपना देखा था. उस समय उनके पास कुछ सौ पाउंड थे, वो भी मेरी सास ने उन्हें अपनी बचत से दिए थे. इन पैसों की बदौलत उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे सम्मानित और सबसे सफल कंपनियों का निर्माण किया और यही कंपनियां लंदन के हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं.
भारतवंशी ने कहा, "यह एक अविश्वसनीय रूप से रूढ़िवादी कहानी है लेकिन वास्तव में यह एक ऐसी कहानी है जिस पर मुझे वास्तव में गर्व है. मैं एक प्रधानमंत्री के तौर पर यह कोशिश करूंगा कि मैं भी उनकी तरह और सफल कहानियों को गढ़ सकूं.
टैक्स विवाद के बाद सुनक से भी हुए थे सवाल-जवाब

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









