
पाकिस्तान में जहरीली हवा, सांस लेना मुश्किल… घुटने लगा लोगों का दम, AQI ‘खतरनाक’ स्तर पर
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में घने स्मॉग और ठंडे मौसम के चलते हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है. लाहौर समेत कई जिलों में AQI 'बहुत खराब' से 'खतरनाक' स्तर तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं. घने स्मॉग की मोटी चादर ने पंजाब के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिससे कई जिलों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक गिर गई है. लगातार कोहरे और ठंडे मौसम के बीच बढ़ते प्रदूषण ने पब्लिक हेल्थ को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है.
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी (EPA) के आंकड़ों में सामने आया है कि सुबह से दोपहर तक के मॉनिटरिंग पीरियड में पंजाब का औसत AQI 200 दर्ज किया गया, जो ‘Unhealthy’ कैटेगरी में आता है.
मुजफ्फरगढ़ सबसे ज्यादा प्रदूषित, लाहौर भी बेहाल
EPA के आंकड़ों के मुताबिक, कई जिलों में हालात इससे भी ज्यादा खराब हैं. मुजफ्फरगढ़ में AQI 291 दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा है. रहीम यार खान में AQI 279, लाहौर में AQI 274, तीनों जिले ‘Very Unhealthy’ कैटेगरी में हैं. इसके अलावा, गुजरात में AQI 214 खानेवाल में AQI 204 दर्ज किया गया. नारोवाल, फैसलाबाद, डेरा गाजी खान, मुल्तान और बहावलपुर जैसे शहर भी ‘Unhealthy’ रेंज के ऊपरी स्तर पर बने हुए हैं.
लाहौर में कई इलाकों की हवा ‘Hazardous’
लाहौर में अलग-अलग इलाकों में AQI में भारी अंतर देखा गया, लेकिन हालात कुल मिलाकर बेहद गंभीर बने हुए हैं. टाउन हॉल में AQI 442, एगर्टन रोड पर AQI 402, लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी इलाके में AQI 357 पहुंच गया है. ये सभी इलाके ‘Hazardous’ कैटेगरी में हैं.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







