
ईरान में सरकारी चैनल को हैक कर प्रोटेस्ट का चलाया वीडियो, राष्ट्रपति बोले- खामेनेई पर हमला हुआ तो होगा ऑल-आउट वॉर
AajTak
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई पर किसी भी हमले को देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान हर
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. ईरान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाया गया, तो इसे पूरे ईरानी राष्ट्र के खिलाफ युद्ध माना जाएगा. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि किसी भी "अन्यायपूर्ण आक्रमण" का जवाब "कठोर" होगा. इस बीच सरकारी चैनल को हैक कर उसपर प्रदर्शनों की वीडियो चलाए जाने का मामला भी सामने आया है.
पेजेश्कियन की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद आई है. ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि "ईरान में नए नेतृत्व की जरूरत है." उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर प्रदर्शनकारियों की हत्या या फांसी जारी रही तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है.
यह भी पढ़ें: ईरान में विरोध प्रदर्शनों का खौफनाक आंकड़ा, 5,000 से ज्यादा मौतें, 500 सुरक्षाकर्मी भी शामिल
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर ईरान की आर्थिक बदहाली का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी और "अमानवीय प्रतिबंधों" की वजह से आम ईरानी नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ईरानी शासन ने यह भी कुबूल किया कि प्रदर्शनों में कमोबेश 5000 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं.
ईरान में सरकारी टीवी चैनल हैक
ईरान के बद्र सैटेलाइट को हैक करने का मामला भी सामने आया है और सरकारी चैनल पर प्रदर्शनों के वीडियोज चलाए गए हैं. इस दौरान राज्य टीवी पर निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी का संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने ईरानियों से इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करने की अपील की. सरकार विरोधी मीडिया आउटलेट्स के मुताबिक, यह प्रसारण कुछ समय तक कई चैनलों पर देखा गया. इस फुटेज को रेजा पहलवी के मीडिया विभाग ने भी साझा किया है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








